वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक ये खिलाड़ी होगा नंबर 4 पर फिट, शुभमन गिल या करुण नायर नहीं इसे बताया परफेक्ट

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार है, लेकिन विराट कोहली की गैरहाजिरी में नंबर 4 पर कौन उतरेगा? इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी कड़ी में वीरेंद्र सहवाग ने इस पोजिशन के लिए ऋषभ पंत को सबसे सही विकल्प बताया है। उन्होंने शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को ओपनर के तौर पर फाइनल बताया है।
Virender Sehwag

टीम इंडिया को जून में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में नंबर 4 पर कौन बल्लेबाजी करेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। इस पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी राय दी है। उन्होंने साफ कहा कि इस पोजिशन के लिए ऋषभ पंत सबसे उपयुक्त विकल्प हैं। उनका मानना है कि गिल और जायसवाल ओपनिंग करें, सुदर्शन तीसरे नंबर पर आएं और पंत चौथे नंबर पर।

दरअसल वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि भारत के पास ओपनिंग के लिए कई विकल्प हैं शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी। लेकिन गिल और जायसवाल पिछले प्रदर्शन और टीम में स्थायी जगह के लिहाज से ओपनिंग के लिए फिट बैठते हैं। सुदर्शन को वह तीसरे नंबर पर उतारना चाहते हैं, जिससे वह अपनी फॉर्म को भुना सकें। राहुल के बारे में उन्होंने कहा कि वह टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें मध्य क्रम में मौका मिल सकता है। गिल कप्तान हैं और पंत की हालिया वापसी और फिटनेस को देखते हुए उन्हें नंबर 4 पर आजमाना चाहिए।

ऋषभ पंत की वापसी और टेस्ट टीम में नई जिम्मेदारी

दरअसल ऋषभ पंत की चोट के बाद यह उनकी पहली बड़ी टेस्ट सीरीज होगी। IPL 2025 में उन्होंने धमाकेदार वापसी कर सभी को प्रभावित किया है। सहवाग का मानना है कि पंत में मैच पलटने की क्षमता है, और नंबर 4 पर उन्हें ज्यादा ओवर खेलने का मौका मिलेगा, जो उनकी बैटिंग स्टाइल के लिए फायदेमंद है। पंत की आक्रामक शैली इंग्लैंड की पिचों पर बॉलिंग अटैक को दबाव में डाल सकती है। साथ ही, विकेटकीपिंग के मोर्चे पर भी वह टीम के लिए अहम होंगे। कोहली की गैरमौजूदगी में टीम को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो फ्रंट से जिम्मेदारी ले सके पंत इस भूमिका के लिए एकदम फिट हैं।

IND vs ENG टेस्ट सीरीज के लिए भारत की संभावित बैटिंग लाइनअप

सहवाग की राय अगर टीम मैनेजमेंट मानता है तो भारत की बैटिंग लाइनअप कुछ इस तरह दिख सकती है गिल और जायसवाल ओपनिंग करेंगे, सुदर्शन नंबर 3 पर और पंत नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे। इसके बाद केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, और फिर लोअर ऑर्डर की बारी आएगी। यह लाइनअप युवा और अनुभव का संतुलन दर्शाता है। पंत जैसे खिलाड़ी को नंबर 4 पर भेजना जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन अगर वो चल गए तो विपक्षी टीम को मैच से बाहर कर सकते हैं। ऐसे फैसले टेस्ट क्रिकेट में गेम चेंजर साबित होते हैं। इंग्लैंड जैसी तेज गेंदबाजों की टीम के सामने टीम इंडिया को आक्रामक बैटिंग की जरूरत होगी और पंत इस रोल के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews