IPL 2024 के मैचों का स्टेडियम में लेना चाहते हैं आनंद, जानें कैसे बुक करें टिकट

IPL 2024

IPL 2024 Tickets: 22 मार्च से आईपीएल 2024 की शुरुआत होने जा रही है। इसका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर का रखा गया है। दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में यह रोमांचक मुकाबला खेला जाने वाला है।

आईपीएल का पहला मैच देखने के लिए दर्शकों के बीच गहरी उत्सुकता नजर आ रही है और सभी इसका टिकट खरीदना चाहते हैं। अगर आप भी क्रिकेट देखने की शौकीन हैं और आईपीएल मैच के टिकट खरीदना चाहते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से 2024 के आईपीएल के टिकट खरीद सकते हैं।

यहां करें बुकिंग

अगर आप चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों के घरेलू मैच के लिए टिकट खरीदना चाहते हैं तो यह आपको पेटीएम इंसाइडर पर ऑनलाइन मिल जाएंगे। मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जॉइंट जैसी टीमों के घरेलू मैच का टिकट बुक माय शो पर उपलब्ध रहेगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टिकट Ticket Genie से बुक किए जा सकेंगे।

रोमांचक होगा पहला मुकाबला

2024 का पहला आईपीएल मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में होने वाला है। 2023 के फाइनल में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल का टाइटल जीता था। वहीं रॉयल चैलेंजर्स अपनी पहली ट्रॉफी हासिल करने के लिए एक बार फिर कोशिश करेगी। एक टीम की जीत को बरकरार रखने की ललक और दूसरी टीम का ट्रॉफी हासिल करने का जुनून इस मैच को काफी रोमांचक बनाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews