क्या ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह के बीच हुई बहस? पंत की बॉल पर बुमराह ने लगाया छक्का, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच!

ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो बीसीसीआई की और से पोस्ट किया गया है। यह वीडियो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के प्रैक्टिस सेशन के दौरान का बताया जा रहा है।
क्या ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह के बीच हुई बहस? पंत की बॉल पर बुमराह ने लगाया छक्का, जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच!

भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। टीम ने प्रैक्टिस में पसीना बहाना शुरू कर दिया है। वहीं इस प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के बीच नोक झोंक को दिखाया जा रहा है। दरअसल यह मस्ती भरी नोक झोंक है जो दोनों खिलाडियों के बीच हो रही है। टीम इस समय प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रही है। इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऋषभ पंत बॉलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी का दामन थामा है। ऋषभ पंत जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी पर भरोसा दिला रहे हैं। दरअसल ऋषभ पंत कह रहे हैं कि उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक विकेट लिया है। हालांकि इस बात पर जसप्रीत बुमराह नकारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह के बीच हुई नोक झोंक?

दरअसल बल्लेबाजी कर रहे जसप्रीत बुमराह को ऋषभ पंत ने बाउंसर गेंद डालने का प्रयास किया। इस मस्ती भरे वीडियो को क्रिकेट फैंस द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है। वीडियो में ऋषभ पंत ने भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल से सवाल कर रहे हैं। दरअसल मोर्ने मोर्केल से दावा कर रहे है कि उन्होंने बुमराह को आउट कर दिया है। वहीं मस्ती भरे अंदाज़ में बुमराह ऋषभ पंत के बॉलिंग एक्शन को हाशिम आमला के एक्शन जैसा बता रहे है। दरअसल जसप्रीत बुमराह के विकेट को लेकर ऋषभ और बुमराह के बीच मीठी नोक झोंक हो रही है।

ऋषभ पंत की बाउंसर बॉल पर जसप्रीत का शानदार शॉट

दरअसल जसप्रीत बुमराह द्वारा दावा किया जा रहा है कि वे ऋषभ पंत से आउट नहीं होंगे। जबकि ऋषभ उन्हें बता रहे हैं कि वे गेंदबाजी कर चुके हैं और विकेट ले चुके हैं। गेंदबाजी करते हुए ऋषभ पंत ने 2-3 गेंद फुल लेंथ पर डाली। इन गेंदों को जसप्रीत बुमराह ने आसानी से खेल लिया। वहीं ऋषभ पंत ने जब बुमराह को बाउंसर गेंद डाली तो उसपर बुमराह ने जबरदस्त पुल शॉट खेल दिया। यह शॉट बहुत शानदार था। दरअसल इस शॉट को लेकर बुमराह ने दावा किया की यह बाउंड्री के बाहर जाएगी। जबकि पंत इसे आउट मान रहे थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews