वेस्टइंडीज ने पहला T20 क्रिकेट मैच भारत को 4 रनों से हराया, होल्डर बने प्लेयर ऑफ द मैच

वेस्टइंडीज ने पहला T20 क्रिकेट मैच भारत को 4 रनों से हराया, होल्डर बने प्लेयर ऑफ द मैच

India–WI First T20 Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अगस्त को खेले गए T20 मैच में वेस्टइंडीज ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को 4 रन से शिकस्त दी है। इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेसन होल्डर प्लेयर ऑफ द मैच बने।

चहल और अर्शदीप ने झटके 2–2 विकेट

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुरुआती पारी में भारत की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए टॉप तीन खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा। इसके बाद निकोलस पूरन और रोवमेन पॉवेल बेहतरीन और सधी हुई बल्लेबाजी कर 89 रनों की साझेदारी की और वेस्टइंडीज के स्कोर को 148 रनों तक पहुंचाया। भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने दो, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने एक और यजुवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके।

वेस्ट इंडीज़ ने की बेहतरीन गेंदबाज़ी

149 रनों का पीछा करते हुए भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने जैसे तैसे मध्यक्रम में आकर बल्लेबाजी को संभाला लेकिन वह भी अपनी पारी को लंबे समय तक जारी नहीं रख सके। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 39 रन तिलक वर्मा ने बनाए। भारत में कुल 20 ओवर में 145 रन बनाए और यह मैच वेस्टइंडीज में 4 रनों से जीत लिया।

वेस्टइंडीज की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मकोय होल्डर और शेफर्ड ने दो-दो विकेट झटके जब की अकील होसैन के खाते में एक विकेट आया।

टेस्ट और वनडे सिरीज़ जीत चुका है भारत

आपको बता दें भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल पांच T20 मैच खेले जाने हैं जिनमें से तीन मैच वेस्टइंडीज में और आखरी के दो मैच यूनाइटेड स्टेट में खेले जाएंगे। इससे पहले दोनों ही टीमों के बीच टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज खेली गई थी जिसे भारतीय टीम द्वारा जीता गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews