विराट कोहली और ऋषभ पंत क्यों हुए हंसी से लोट-पोट? जानें सरफराज ने प्रैक्टिस के दौरान ऐसा किया

ऑस्ट्रेलिया में प्रैक्टिस सेशन के दौरान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बीसीसीआई के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया है।इस वीडियो में विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरैल नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली और ऋषभ पंत क्यों हुए हंसी से लोट-पोट? जानें सरफराज ने प्रैक्टिस के दौरान ऐसा किया

भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए आस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। वहीं टीम इंडिया ने इस सीरीज के लिए जमकर प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान और ध्रुव जुरैल नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चारों खिलाड़ी ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

वहीं इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ ऐसा होता है, कि ऋषभ पंत हंसी से लोट पोट हो जाते हैं और विराट कोहली भी इस दौरान मस्ती के अंदाज में नजर आते हैं। इसके साथ में ही ऐसा लग रहा है, कि ध्रुव जुरैल और विराट कोहली सरफराज खान के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

लोट-पोट होकर हंसने लगे ऋषभ पंत

दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों खिलाड़ी कैचिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस दौरान सरफराज खान की तरफ एक कैच आता है। लेकिन सरफराज खान इस कैच को करने में नाकाम हो जाते हैं। दरअसल सरफराज खान के हाथ से बॉल नीचे गिर जाता है। इस आसन से कैच को छोड़ते देख ऋषभ पंत की हंसी निकल जाती है। पंत जमीन पर लोट पोट होकर हंसने लगते हैं। वहीं पास में खड़े विराट कोहली भी इस दौरान सरफराज खान के कैच छोड़ने पर हंसने लगते हैं। विराट कोहली इस दौरान सरफराज खान के कैच छोड़ने की नकल भी करते हुए दिखाई देते हैं। जबकि पास में खड़े ध्रुव जुरैल भी इन सब का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सरफराज खान का यह पहला विदेशी दौरा

बता दे कि भारतीय टीम 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने वाली है। इसके लिए टीम आस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। सरफराज खान का यह पहला विदेशी दौरा है। सरफराज खान ने इसी साल भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू किया है। हालांकि अभी तक उन्होंने भारतीय सरजमीं पर ही टेस्ट मैच खेले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय टीम के लिए वह विदेशी जमीन पर टेस्ट मैच खेलेंगे। बता दें कि सरफराज ने घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। जिसमें उन्होंने जबरदस्त शतक भी जड़ा था।हालांकि अब देखना होगा कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सरफराज खान कैसा प्रदर्शन करते हैं। दरअसल टीम को उम्मीद है। कि सरफराज खान भारतीय सरजमीं की तरह ही ऑस्ट्रेलिया की पिच पर भी शानदार बल्लेबाजी करेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews