विराट कोहली के बिना खेलने होंगे RCB को प्लेऑफ के मैच? जानिए क्या है वजह!

क्या विराट कोहली आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे? यह सवाल अब सभी के मन में है। दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि विराट कोहली आईपीएल के अंतिम मैचों को मिस कर सकते हैं। इस खबर में जानिए इसके पीछे की वजह।
विराट कोहली के बिना खेलने होंगे RCB को प्लेऑफ के मैच? जानिए क्या है कारण

क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले कोहली इस समय खराब फॉर्म के चलते आलोचना का सामना कर रहे हैं। वहीं, अब विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि विराट कोहली RCB की ओर से आईपीएल 2025 के अंतिम मैचों को मिस कर सकते हैं। बता दें कि भारतीय टीम जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली काउंटी क्रिकेट खेल सकते हैं, जिसके चलते वह आईपीएल के अंतिम मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं।

हालांकि ऐसा तभी संभव है जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाए। रेवस्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली काउंटी क्रिकेट खेल सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, कोहली यह फैसला तभी लेंगे जब आरसीबी प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी।

कोहली काउंटी क्रिकेट खेल सकते हैं

दरअसल, विराट कोहली के लिए 2024 का साल खास नहीं रहा है। हालांकि कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज में एक शानदार शतक जड़ा था, लेकिन इसके बाद कोहली का प्रदर्शन अच्छा नजर नहीं आया। इसके चलते उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं, अब उन पर रिटायरमेंट का संकट भी मंडरा रहा है। ऐसे में वे अपने खेल को सुधारने के लिए कोहली काउंटी क्रिकेट खेल सकते हैं। काउंटी क्रिकेट से विराट कोहली इंग्लैंड सीरीज की तैयारी कर सकते हैं। ऐसे में काउंटी क्रिकेट और आईपीएल का समय आपस में टकरा सकता है। यदि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं करती है, तो विराट कोहली काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

कप्तानी कर सकते हैं विराट कोहली!

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विराट कोहली को आईपीएल 2025 के लिए 21 करोड़ में रिटेन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि विराट कोहली इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी संभाल सकते हैं। दरअसल, टीम ने पिछले कप्तान फाफ डू प्लेसिस को रिलीज कर दिया है। ऐसे में टीम के पास कोई भी कप्तान का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उम्मीद है कि विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी संभाल सकते हैं। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews