Women’s T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, वर्ल्ड कप में हुई जीत की शुरुआत

Women’s T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, वर्ल्ड कप में हुई जीत की शुरुआत

Women’s T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड में इंडियन टीम की जीत की शुरुआत हो चुकी है। 12 फरवरी को केप टाउन में रहे मैच में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी है और 7 विकेट से जीत हासिल की है। इसी के साथ यह भारत का वर्ल्ड कप में पाक पर 5वीं जीत है। दोनों ही टीमों का मुकाबला बेहद की रोमांचक रहा है। ऋचा घोष और जेमिमा की कमाल की साझेदारी ने जीत में अहम किरदार निभाया। अगला मैच 15 फरवरी को केप टाउन में होगा। जहां टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के साथ मुकाबला करेगी।

मैच में शुरुआत में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी किया। जिसके बाद 20 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए। कप्तान बिस्माह मरूफ़ ने 55 गेंदों पर 68 रन बनाएं, यह उनका 12वां अर्धशतक रहा। वहीं भारत के पाकिस्तान के खिलाफ अब तक सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। भारतीय महिला टीम ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाएं।

जेमिमा रोड्रिग्स नर 38 गेंदों पर नाबाद 53 रन और ऋचा घोष ने 20 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाएं। जेमिमा के चौके ने मैच का रुख ही बदल दिया और जीत में अहम योगदान दिया। वहीं ऋचा घोष ने 18वें ओवर पर लगातर 3 चौके मारे। जेमिमा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews