जिम्बाब्वे का ये घातक गेंदबाज IPL 2026 के लिए KKR टीम में हुआ शामिल, PSL का कॉन्ट्रैक्ट ठुकराकर दिया झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। मुजरबानी ने IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की डील को ठुकरा दिया। वह चोटिल भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा की जगह लेंगे।
जिम्बाब्वे का ये घातक गेंदबाज IPL 2026 के लिए KKR टीम में हुआ शामिल, PSL का कॉन्ट्रैक्ट ठुकराकर दिया झटका

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चोटिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन टीम ने तुरंत इसका समाधान ढूंढ लिया है। KKR ने जिम्बाब्वे के 6 फुट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने स्क्वॉड में शामिल करने की घोषणा की है।

खास बात यह है कि IPL से बुलावा आते ही मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को दरकिनार कर दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे, लेकिन उन्होंने KKR के प्रस्ताव को प्राथमिकता दी।

हर्षित राणा की जगह मिला मौका

KKR के भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे IPL 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं। वह अपनी चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनके बाहर होने से टीम के गेंदबाजी आक्रमण में एक खालीपन आ गया था, जिसे भरने के लिए अब मुजरबानी को लाया गया है। इससे पहले KKR ने BCCI के निर्देश पर बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भी रिलीज किया था, जिसके बाद वह PSL टीम लाहौर कलंदर्स से जुड़ गए थे।

PSL को ठेंगा दिखाने वाले दूसरे खिलाड़ी

ब्लेसिंग मुजरबानी ऐसे दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने IPL के लिए PSL को छोड़ा है। पिछले सीजन में दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने भी पेशावर जाल्मी का साथ छोड़कर IPL की डील स्वीकार की थी। इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बॉश पर PSL में एक सीजन का प्रतिबंध लगा दिया था। अब यह देखना होगा कि क्या मुजरबानी को भी ऐसे ही किसी प्रतिबंध का सामना करना पड़ता है या नहीं।

कैसा रहा है मुजरबानी का प्रदर्शन?

ब्लेसिंग मुजरबानी अपनी तेज गति और अच्छी उछाल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 विकेट चटकाए थे। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 89 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 106 विकेट दर्ज हैं। वह टी20 क्रिकेट में अपने देश के लिए तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनकी मौजूदगी KKR के गेंदबाजी आक्रमण को निश्चित रूप से मजबूती देगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews