मकर संक्रांति पर ओरछा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बेतवा में लगाई डुबकी

मकर संक्रांति पर ओरछा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बेतवा में लगाई डुबकी

ओरछा, मयंक दुबे। बुन्देलखण्ड की अयोध्या कहे जाने वाली धार्मिक नगरी ओरछा में लाखों लोगों ने आज मकर संक्राति पर्व पर बेतवा नदी में डुबकी लगाई। मान्यता है कि आज के दिन यहां स्नान करने से पुण्य प्राप्ति होती है।

संक्रांति के दिन धर्म नगरी ओरछा में आस्था के आंगन में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिये मंदिर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई। तहसीलदार रोहित वर्मा ने बताया कि मंकर संक्रांति के एक दिन पहले यानि कल शाम से ही यहां श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था। वैसे तो यहा प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान रामराजा के दर्शन करने आते हैं, लेकिन मकर संक्राति के पर्व पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर भगवान रामराजा के दर्शन करने के साथ मेले का आनंद भी लेते हैं। और ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भगवान रामराजा हर मनोकामना पूर्ण करते है। कड़ाके की ठण्ड और कोहरे के बीच आज यहां श्रद्धालुओं ने बेतवा नदी में डुबकी लगाई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews