टीकमगढ़ में अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सरकारी रिवॉल्वर, पांच जिंदा कारतूस और अन्य सरकारी दस्तावेज जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
tikamgarh news

Tikamgarh News : मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ पुलिस ने बुधवार को आबकारी विभाग की टीम पर हमला करने वाले 6 आरोपियों को पकड़ा लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सरकारी रिवॉल्वर, पांच जिंदा कारतूस और अन्य सरकारी दस्तावेज जब्त किए हैं।

यह पूरी घटना 10 जनवरी की है। जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के वीरऊ गांव संतोष यादव के घर छापेमारी करने गई थी। जब टीम कार्रवाई कर रही थी, तभी संतोष यादव, उनकी पत्नी वीरवती, पिता खुशीराम, रिंकू यादव और दो अन्य लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में आबकारी उप निरीक्षक विजय सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टीम के साथ मारपीट की, बल्कि सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर, कारतूस और शासकीय दस्तावेज भी छीन ली थी।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिंकू यादव
संतोष यादव
महेश विश्वकर्मा
वीरवती
खुशीराम यादव
बृजनाथ कुशवाहा

पुलिस ने आरोपियों से सामान किया बरामद

पुलिस ने आरोपियों से लूट का सामान सरकारी रिवाल्वर, 5 कारतूस, बैग और दस्तावेजों के अलावा सब इंस्पेक्टर के स्टार, फ्लैग, एक 315 बोर का कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन लाठियां भी जब्त की हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

टीकमगढ़ से आमिर खान की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews