मृतक मजदूर की पत्नी से विधायक ने कराई सीएम से बात, सीएम ने फोन पर ही किया 4 लाख देने का ऐलान

मृतक मजदूर की पत्नी से विधायक ने कराई सीएम से बात, सीएम ने फोन पर ही किया 4 लाख देने का ऐलान

टीकमगढ़। आमिर खान।

कोरोना जैसी महामारी के चलते पूरा देश परेशान हैं। ऐसे में अपने घरों से पलायन कर दिल्ली मजदूरी के लिए गए मजदूरों का हाल बड़ा बेहाल है। बीते दिनों दिल्ली से मजदूरी कर पैदल वापिस लौट रहे पति पत्नी का ग्वालियर में अचानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें टीकमगढ़ जिले के धमना निवासी सुखलाल अहिरवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। इस घटना की एक तस्वीर से पूरे बुंदेलखंड में दुःख का माहौल था।

घटना के बाद मृतक सुखलाल को उसके घर भेजा गया और वहां उसका अंतिम संस्कार हुआ। आज टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी पीड़ित के घर पहुंचे और उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इसके साथ ही उन्होंने तत्काल मृतक सुखलाल की पत्नी कुसुम की अपने मोबाइल फोन से एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कराई। मुख्यमंत्री ने भी कुसुम को इस दुख की घड़ी में उनके साथ होने की बात कही और कहा कि हम आपके साथ हैं और हर संभव आपकी मदद करेंगे। साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक द्वारा लिखे गए पत्र पर पीड़ित कुसुम को तत्काल 4 लाख रुपय की सहायता राशि देने के साथ साथ बच्चों की शिक्षा का जिम्मा लिया। सीएम ने कहा कि मैं आपके पति को वापिस तो नहीं का सकता लेकिन मै जितनी आपकी मदद कर सकूंगा तो करूंगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews