टीकमगढ़ में भाजपा के टिकट का विरोध, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता ने जाहिर की नाराजगी

tikamgarh bjp leader

Tikamgarh Election News : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनितिक पार्टी के टिकट वितरण के बाद अब कार्यकर्ताओं में घमासान मच गया है। अब टीकमगढ़ विधानसभा से राकेश गिरी को टिकट मिलने के बाद भाजपा संगठन के कई पदाधिकारियों सहित पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव और वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के केके श्रीवास्तव और राजेंद्र तिवारी ने भाजपा के टिकट का विरोध जताया है।

टीकमगढ़ विधानसभा में इस बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला

टीकमगढ़ शहर के टी मॉल में दोनों नेताओं ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया और खुद को भाजपा का सच्चा सिपाही बताया। दोनों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व को दरकिनार किया और इसके साथ ही सर्वे रिपोर्ट, व कार्यकताओं की अनदेखी करते हुए टीकमगढ़ से भाजपा ने राकेश गिरी को टिकट दिया। इसके साथ दोनों ने ये साफ कर दिया है कि टीकमगढ़ में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होगा। इन दोनों नेताओं में से कोई एक चुनाव मैदान में उतरेगा।

राजेंद्र तिवारी ने किया ऐलान

प्रेस वार्ता में राजेंद्र तिवारी ने कहा है कि मैं भाजपा नहीं छोडूंगा भाजपा में दम है तो मुझे निकाले और मैं ये स्पष्ट कर रहा हूं कि आने वाली 26 तारीख को मैं बहुत बड़ा निर्णय लूंगा। वहीं पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने बीते दिनों भाजपा से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के लिए मैने मुकदमे झेले जेल गया। इसके बाद पार्टी ने क्या सिला दिया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का न कोई सर्वे इसके बाद भी उसे टिकट दे दिया। मुझे तकलीफ है कि मुझे अपना घर छोड़ना पड़ रहा है। फिलहाल इस प्रेस वार्ता के बाद टीकमगढ़ की भाजपा में बड़ी फूट आ गई है।
टीकमगढ़ से आमिर खान की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews