Tikamgarh News : IPL क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

अब आगे भी पुलिस इनसे जुड़े सटोरियों का पता करेगी और इनसे जो कड़ियां जुड़ी हैं, उनका भी पर्दाफाश होगा।
tikamgarh news

Tikamgarh News : IPL सट्टा खिलाने और खेलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से पुलिस ने 97 हजार 130 रुपए और एक ब्रेजा कार, हुंडई कार सहित मोटरसाइकिल जब्त की है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस कप्तान रोहित काशवानी ने खुलासा करते हुए बताया है कि पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्यवाहियों को अंजाम दिया है। इन तीनों कार्यवाहियों पुलिस ने 6 आरोपियों को आईपीएल का सट्टा खेलते और खिलाते गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 97 हजार 130 रुपए और एक ब्रेजा कार, हुंडई कार सहित मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस कप्तान ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें राजा खान, शेख शराफत, रियाज खान, दीपक, कौशलेंद्र, रवि का नाम शामिल है। उन्होंने कहा ये सभी आरोपी अलग नेटवर्क से आईपीएल के सट्टे का कारोबार करते थे।

पुलिस कप्तान रोहित काशवानी ने बताया कि अब आगे भी पुलिस इनसे जुड़े सटोरियों का पता करेगी और इनसे जो कड़ियां जुड़ी हैं, उनका भी पर्दाफाश होगा। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है, आगे उनके खिलाफ भी वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 19 लाख 55 हजार 535 मशरूका जब्त किया है।
टीकमगढ़ से आमिर खान की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews