Tikamgarh News : आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

आरोपी के कब्जे से 55 हजार रुपए नकद, एक 10 लाख कीमत की कार और 25 हजार कीमत के दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
tikamgarh news

Tikamgarh News : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहाँ आईपीएल सट्टे के मामले का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि आईपीएल सट्टे के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी भाग निकले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 43 लाख 92 हजार रुपए बरामद किए है।

क्या है पूरा मामला

दिगौड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सटोरिया धामना तिराहा खड़ा हुआ है पुलिस ने टीम का गठन कर मौके से ताहिर अली पिता बली मोहम्मद निवासी बल्देवगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने दो अन्य सहयोगियों के नाम बताए। तीनों के खिलाफ सट्टा और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से 55 हजार रुपए नकद, एक 10 लाख कीमत की कार और 25 हजार कीमत के दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आईपीएल सट्टे के आरोप में दो अन्य आरोपियों के बैंक खातों में कुल 33 लाख 12606 रुपए फ्रीज किए हैं। इस तरह आरोपियों से कुल 43 लाख 92 हजार 606 रुपए का मशरूका जब्त और फ्रीज किया गया है।

टीकमगढ़ से आमिर खान की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews