Ujjain News: महाकाल नगरी में 21 करोड़ राम नाम लेखन की पूर्णाहुति का आयोजन, हजारों लोग बने साक्षी

Ujjain News

Ujjain News Today: उज्जैन में 21 करोड़ रामलेखन की पूर्णाहुति का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और राम नाम लेखन की प्रति यहां पर जमा करवाई। उज्जैन के दशहरा मैदान पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां नेता, जनप्रतिनिधि और शहारवासी मौजूद रहे।

Ujjain में राम नाम लेखन की पूर्णाहुति

बता दें कि 20 मार्च को कांग्रेस नेता अजीत सिंह के द्वारा राम नाम लेखन का काम शुरू किया गया था। इसके लिए शहर के 12000 परिवारों तक सारी सामग्री पहुंचाई गई थी। रविवार की रात शहर के दशहरा मैदान पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और 21 करोड़ राम नाम लेखन की पूर्णाहुति के भागीदार बने।

साधु संतों और हजारों लोगों की उपस्थिति में इस पवित्र और पुनीत कार्य की पूर्णाहुति रखी गई इसके सभी लोग साक्षी बने। इस दौरान अधिकतर वो लोग शामिल हुए जिन्होंने राम नाम की पुस्तिका भर कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस कार्यक्रम के दौरान शहर के एक दर्जन से ज्यादा साधु संतों, महात्मा समेत वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, तराना विधायक महेश परमार और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews