Ujjain News – विकास दुबे को पकड़वाने वाले इन लोगों को मिलेगा 5 लाख का इनाम

vikas dubey

उज्जैन, योगेश कुल्मी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain District) में उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के गैंगस्टर विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey) को महाकाल मंदिर (Ujjain Mahakal Temple) से पकड़वाने वाले 6 लोगों को 5 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा ।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने पर यह इनाम रखा गया था । उज्जैन महाकाल मंदिर में विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद यह इनाम किसको दिया जाए इसके लिए एक जांच समिति बनाई गई थी जांच समिति ने रिपोर्ट सौंपी है ।उज्जैन के महाकाल मंदिर से 9 जुलाई को कानपुर का गैंगस्टर विकास दुबे (Kanpur gangster Vikas Dubey) पकड़ाया था। विकास दुबे को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था ।यह ईनाम उज्जैन के लोगो को मिलना था। किसे ईनाम मिले इसके लिए उज्जैन एसपी (Ujjain SP) ने 3 सदस्य टीम गठित की थी । जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार 6 लोग इनाम के लिए चयनित किए गए है। यह रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को भी भेजी गई है।

इन्हें मिलेगा इनाम

विकास दुबे को सबसे पहले हार फूल की दुकान चलाने वाले सुरेश कहार ने पहचाना था। सुरेश के अलावा महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मी राहुल शर्मा, धर्मेंद्र परमार सहित पुलिस आरक्षक विजय राठौर, जितेंद्र कुमार, परसराम में इनाम राशि बांटी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews