बड़ी राहत: उज्जैन में 113 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, ढोल की धुन पर नाचे स्वास्थ्य कर्मी

बड़ी राहत: उज्जैन में 113 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, ढोल की धुन पर नाचे स्वास्थ्य कर्मी

उज्जैन

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले में कोरोना (Corona) संक्रमितों के बढ़ते आंकड़े के बीच शनिवार को बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है| जिले के 113 कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक होकर एकसाथ घर गये| ढोल-ढमाके के साथ ठीक हुए मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए घर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग के अमले ने पीपीई किट पहनकर डांस किया |

आरडी गार्डी अस्पताल और पीटीएस सेंटर से डिस्चार्ज किए गए मरीज एक ही दिन में ठीक होकर पहली बार इतने मरीजों की एक साथ छुट्टी हुई| जिले में कुल 113 कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक होकर खुशी-खुशी अपने घर की ओर लौटे। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से 55 मरीज, पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर से 56 मरीज व इन्दौर से दो मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गये हैं। आरडी गार्डी एवं पीटीएस में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उल्लासपूर्ण वातावरण में ढोल-ढमाके के साथ ठीक हुए मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए घर भेजा गया। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से पूर्णत: स्वस्थ होकर जा रहे लोगों को संभागायुक्त आनन्द कुमार शर्मा, आईडी राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट किये।

आरडी गार्डी एवं पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को जा रहे लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई। संभागायुक्त व आईजी ने एहतियात के तौर पर आने वाले 7 से 14 दिनों तक लोगों को घर पर ही रहकर अपना समय बिताने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की हिदायत भी दी।

कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि आज उज्जैन के लिये एक अच्छा दिन है कि जिले के 113 कोरोना पॉजीटिव मरीज एकसाथ ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि उज्जैन जिले में रिकवरी रेट 60 प्रतिशत के ऊपर हो गया है। कलेक्टर ने कहा कि उज्जैन जिले के जो भी हॉटस्पाट है, वहां से अब कोरोना पॉजीटिव मरीज कम निकलकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में सर्वे के लिये लगाई गई टीम द्वारा निरन्तर सर्वे करके कोरोना के संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा रही है एवं उनके सेम्पल लेकर जांच करवाई जा रही है, इस कारण से कोरोना संक्रमण के फैलाव पर प्रशासन द्वारा निरन्तर नजर है। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के मरीजों की जल्दी पहचान से उनका उपचार भी शीघ्र प्रारम्भ हो रहा है, इस कारण से रिकवरी रेट में सुधार हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews