इस जिले में बाहरी व्यक्ति की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, गोपनीय रहेगा नाम

इस जिले में बाहरी व्यक्ति की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, गोपनीय रहेगा नाम

उज्जैन| मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले में कोरोना (corona) के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है| बाहरी लोगों की पड़ताल करने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने इनाम की घोषणा की है| बाहरी व्यक्ति के आगमन की सूचना देने पर 500 रुपये का ईनाम एवं प्रशंसा-पत्र दिया जायेगा, साथ ही सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा|

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आम लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिये जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में लॉकडाउन के आदेश पूर्व में जारी किये गये हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर अवगत कराया है कि मोहल्ले, कॉलोनी, ग्राम में बाहरी व्यक्ति का आगमन होने पर उनकी सूचना पुलिस अधिकारियों को उनके मोबाइल नम्बर या वाट्सअप नम्बर पर दें। उज्जैन जिले में आने वाले व्यक्ति की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा और उसे 500 रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशंसा-पत्र दिया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उज्जैन जिले में आने वाले बाहरी व्यक्ति की सूचना स्वयं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह (7587623185), एएसपी श्री रूपेश कुमार द्विवेदी (7049118510), एएसपी श्री अमरेन्द्रसिंह (7587637110), एएसपी क्राइम श्री प्रमोद सोनकर (7587624293), एएसपी ग्रामीण श्री आकाश भूरिया (9425102540) तथा एएसपी श्री अन्तरसिंह कनेश (9630139505) मोबाइल एवं वाट्सअप नम्बर पर दे सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews