कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान, बोले-‘कमलनाथ को भेजेंगे जेल’

कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान, बोले-‘कमलनाथ को भेजेंगे जेल’

उज्जैन| योगेश कुल्मी| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने पूर्व की कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है| उज्जैन पहुंचे मंत्री पटेल कर्जमाफी को लेकर कमलनाथ पर जमकर बरसे और उन्हें जेल भेजने तक की धमकी दे डाली|

दरअसल, कृषि मंत्री कमल पटेल रविवार को उज्जैन पहुंचे जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात बीजेपी कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए| इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कमल पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जेल भेजने की बात कही| जब उनसे किसानों के कर्ज माफी का सवाल किया तो कमल पटेल ने कुछ भी साफ-साफ उत्तर न देते हुए पूर्व की कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाया|

मंत्री बोले कमलनाथ सरकार ने कहा था की सभी किसानों का दो लाख तक का कर्जा माफ किया जाएगा । लेकिन कर्जा माफ नही हुआ और अगर कर्ज माफी में धोखाधड़ी हुई है तो कमलनाथ को भी जेल भेजेंगे | अब देखना होगा कि कृषि मंत्री कमल पटेल के इस बयान पर अब आगे किस तरह से राजनीति की रस्साकशी दिखाई देती है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews