Ujjain: 5 लाख 51 हजार दीपकों से रोशन हुआ मोक्षदायिनी मां शिप्रा का आंचल, उज्जैन में जमकर मनाया गया उत्सव

Ujjain

Ujjain: गुड़ी पड़वा के मौके पर उज्जैन में एक बार फिर उत्सव का माहौल देखने को मिला। शिव ज्योति अर्पणम उत्सव के तहत मोक्ष दायिनी मां शिप्रा का तट 5 लाख 51000 दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी पत्नी समेत हजारों लोगों ने यहां दीप प्रज्वलित किए।

गुड़ी पड़वा को हिंदू नव वर्ष मनाया जाता है। इस मौके पर उज्जैन में रामघाट पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामघाट के साथ नरसिंह घाट, दत्त अखाडा घाट और गुरु नानक घाट पर भी दीपक जलाए गए। शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के साथ उज्जैन गौरव दिवस और विक्रम उत्सव का रंगारंग समापन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं सिंगर जुबिन नौटियाल अपने सुमधुर गानों से समां बांधते हुए दिखाई दिए।

जुबिन नौटियाल ने बांधा समां

इस कार्यक्रम के तहत शिप्रा नदी के बीच एक स्टेज बनाया गया था। इस स्टेज से बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को शानदार गानों की प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीतते हुए देखा गया। अपनी प्रस्तुति के दौरान उन्होंने मेरे घर राम आए हैं भी गया जिसे सुनकर हर कोई भक्ति में डूब गया।

जलाए 5 लाख से ज्यादा दीपक

शिप्रा तट पर अलग-अलग ब्लॉक में तकरीबन 5 लाख 51000 दीपक प्रज्वलित किए गए। इन दीपकों को जलाने में 115 किलो कपूर, 9000 लीटर तेल और 3000 माचिस की व्यवस्था की गई थी। लगभग 8000 वॉलिंटियर्स ने मिलकर इन दीपकों को प्रज्वलित किया।

इस कार्यक्रम के तहत पहले 26 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन आचार संहिता के चलते इस कार्यक्रम को टाल दिया गया। हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम जीरो वेस्ट रखा गया। यानी की इस दीप प्रज्वल में उपयोग की गई सारी सामग्री का फिर से इस्तेमाल किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews