उज्जैन में 100 पार हुई संक्रमितों की संख्या, सरकार ने भेजे 28 डॉक्टर

उज्जैन में 100 पार हुई संक्रमितों की संख्या, सरकार ने भेजे 28 डॉक्टर

भोपाल/उज्जैन| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इंदौर भोपाल के बाद उज्जैन (Ujjain) में सर्वाधिक संक्रमितों के मामले सामने आये हैं| पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुँच चुका है| शुक्रवार को कलेक्टोरेट में पदस्थ 51 साल के बाबू की भी कोरोना के कारण मौत हो गई। गुरुवार सुबह ही संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं शहर के नए मरीजों में भाजपा पार्षद और जिला अस्पताल की दो नर्सें शामिल हैं। उज्जैन में चार दिनों में 74 मामले सामने आए हैं। नर्सों के पॉजिटिव आने के बाद साथी कर्मचारियों की भी स्क्रीनिंग की गई है। सैंपल भी लिए गए हैं। संक्रमित भाजपा पार्षद के स्वजनों को भी क्वारंटाइन किया गया है।इधर, सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए अलग अलग जिलों में पदस्थ 28 डॉक्टरों को उज्जैन भेजा है।

कोरोना (Corona) संक्रमण के प्रबंधन और उपचार के लिये उज्जैन में 28 डॉक्टर पदस्थ किये गये हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 28 डॉक्टरों को अपनी सेवाएं उज्जैन में देने के निर्देश जारी किये गये हैं। म.प्र. अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्न्ता निवारण अधिनियम-1979 (एस्मा) के तहत यह सेवाएँ सौंपी गई हैं। सभी चिकित्सकों को चार दिन के अंदर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उज्जैन को अपनी उपस्थिति अनिवार्यत: देना होगी।

उज्जैन में शुक्रवार को कलेक्टोरेट में पदस्थ 51 साल के बाबू की मौत हो गई| कोरोना के नए मरीजों में भाजपा पार्षद और जिला अस्पताल की दो नर्सें शामिल हैं। उज्जैन में चार दिनों में 74 मामले सामने आए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews