कोरोना वायरस : विदेश यात्रा कर लौटे डॉ. दंपत्ति को कराया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

कोरोना वायरस : विदेश यात्रा कर लौटे डॉ. दंपत्ति को कराया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

अर्पण कुमार। उज्जैन।

कोरोना वायरस को लेकर बढ़ी सतर्कता के बाद विदेश यात्रा से लौटे डॉ. दंपत्ति को एहतियातन माधव नगर अस्पताल के आयसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है । डॉ. दंपत्ति का सैम्पल लेकर इंदौर और फिर वहां से भोपाल के एम्स में भेजा गया है। अभी तक डॉ. दंपत्ति की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने में दो दिन और लगेंगे। वर्तमान में दोनों की स्थित सामान्य है। कोई गंभीर बात देखने में नहीं आई है।

रिपोर्ट आने तक दोनों को पृथक रख कर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है । डॉ. दंपत्ति आर.डी. गार्डी कॉलेज में एसआरशिप कर रहें थे। अमजन को अफवाहों पर ध्यान देने व घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव नही आया है ।सभी लोगो से कोरोना वायरस से बचाव  के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा  जारी उपायों का पालन करने  की अपील की गई है।

सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस की अपुष्ट ख़बर चलाने पर प्रतिबंध

कलेक्टर शशांक मिश्र ने कहा है कि कोरोना वायरस से संबंधित सोशल मीडिया पर कोई भी अपुष्ट खबर ना चलाई जाए।उन्होंने कहा है कि इस तरह की किसी भी जानकारी देने के लिए कलेक्टर द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अधिकृत किया गया है। अधिकृत बयान केवल मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जारी किया जाएगा।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चलने वाली भ्रामक खबरों की मानिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वह किसी भी अफ़वाह पर ध्यान ना दें एवं कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews