Mahakal Mandir: महाकालेश्वर की शरण में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सपत्नीक किया पंचामृत अभिषेक

Mahakal Mandir

Mahakal Mandir Ujjain: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट होने के साथ नेताओं का बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर मत्था टेकने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करने के लिए 2 दिन पहले उज्जैन पहुंचे थे और आज वह महाकाल के आंगन में दिखाई दिए।

Mahakal Mandir पहुंचे दिग्विजय सिंह

शनिवार अलसुबह दिग्विजय सिंह महाकाल मंदिर पहुंचे और यहां भस्म आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बाबा का पूजन अर्चन किया। इस पंचामृत पूजन के दौरान उनके साथ विधायक रामलाल मालवीय मौजूद थे।

Mahakal Mandir

गर्भगृह में पूजन करने के पश्चात मंत्री ने नंदी हॉल में विराजित नंदी महाराज के कानों में अपनी मनोकामना भी बोली। बता दें कि वह 20 अप्रैल को उज्जैन पहुंचे थे और यहां पर उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उज्जैन उत्तर और दक्षिण के कार्यकर्ताओं की वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक ली थी।

शनिवार सुबह का महाकाल मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया और इसके बाद वह ईदगाह पहुंचे और उन्होंने मुस्लिम समाज जनों को ईद के पर्व की शुभकामनाएं दी। परशुराम जन्म दिवस के अवसर पर उन्होंने जुलूस का स्वागत कर समजाजनों को शुभकामनाएं भी दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews