दिग्विजय सिंह का RSS-VHP पर हमला, बोले- इनका धर्म से कोई लेना देना नहीं ये सनातनियों को ठग रहे

दिग्विजय सिंह ने कहा राम मंदिर में दान चढ़ावा चोरी मामले में ये पूरी जवाबदारी पीएम मोदी की है और उन्होंने इसपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।  
Digvijaya Singh

Digvijaya Singh

राम मंदिर में दान और चढ़ावे की चोरी के मामले में RSS-VHP विपक्ष ने निशाने पर है, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आरोप लगा रहे हैं, पुलिस इस मामले में मंदिर में आने वाले दान के प्रबंधन से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है उनके खिलाफ गबन सहित अलग अलग धाराओं में ममला दर्ज कर जाँच की जा रही है।

कांग्रेस द्वारा कल शुक्रवार को इस मामले में आधिकारिक बयान जारी करने के बाद अब अन्य नेता भी मुखर हो गए हैं प्रियंका गांधी ने 8 कर्मचारियों की गिरफ़्तारी पर सवाल उठाये हैं, उन्होंने X पर लिखा- सत्य और धर्म को स्थापित करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और उनके करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ जो चोरी और लूट का कपटपूर्ण कृत्य किया गया है, उसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। भगवान राम करोड़ों मन का पवित्र भाव हैं। उसी पवित्र भाव से लोग मंदिर में माथा टेकते हैं और दान करते हैं। राम मंदिर में चोरी करने वालों ने धर्म और आस्था की मूल भावना को खंडित करने का महापाप किया है।

प्रियंका गांधी ने कहा यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि क्या छोटे कर्मचारी अकेले CCTV बंद कर हजारों करोड़ के चढ़ावे में हेराफेरी कर सकते हैं, या इसके पीछे कुछ बड़े लोगों की मिलीभगत है? इस मामले में जांच के नाम पर लीपापोती करने की जगह पारदर्शी तरीके से जांच हो और जो भी लोग इस चोरी में संलिप्त हैं, उन्हें कड़ी सजा मिले।

दिग्विजय सिंह ने मीडिया पर साधा निशाना, सोशल मीडिया की तारीफ की 

प्रियंका गांधी के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी मंदिर चोरी दान विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने उज्जैन में मीडिया से बात करते हुए कई गंभीर आरोप लगाये, न्यूज़ एजेंसी ANI ने दिग्विजय सिंह का वीडियो पोस्ट किया है, दिग्विजय सिंह ने कहा यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से बाहर आया लेकिन स्थापित मीडिया जिसे गोदी मीडिया कहते हैं उसने इस मामले को नहीं उठाया।

चंपत राय पर ट्रस्ट के लिए जमीन खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप 

दिग्विजय बोले मामला उजागर होने के बाद एसआईटी बनी उसकी रिपोर्ट आ गई इसी बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने चंपत राय द्वारा सस्ती जमीन को कैसे महंगी कीमत पर ट्रस्ट के लिए खरीदवाया इसे 11 बिन्दुओं में समझाते हुए दस्तावेज एसआईटी को सौंपे हैं वो इसकी जाँच कर रही है।

ट्रस्ट ने सोना चांदी दान में लिए लेकिन किसी को रसीद नहीं दी 

यानि जो जमीन खरीदी उसमें भ्रष्टाचार किया, चंदे में भ्रष्टाचार, सिंधी समाज ने 200 किलो चांदी की ईंटें दी उसमें भ्रष्टाचार, एक महिला ने सोने के जेवर दिए उसमें भ्रष्टाचार, किसी को रसीद नहीं दी गई,  विदेशों से मिले दान के लिए भी कोई रसीद नहीं दी गई । दिग्विजय सिंह ने कहा मतलब साफ़ है RSS और VHP का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। वे सनातन धर्म को मानने वालों और दान देने वालों को ठग रहे हैं सनातन धर्म को मानने वालों के साथ इससे बड़ी बेईमानी, गद्दारी और धोखा नहीं हो सकता।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews