महाकालेश्वर के गर्भगृह में कल से शुरू होगा प्रवेश, मंदिर समिति ने जारी किए नियम

Mahakaleshwar

Mahakaleshwar: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में नए साल में उमड़ रही भक्तों की भीड़ को देखते हुए गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। 24 दिसंबर से 14 दिन के लिए यानी 5 जनवरी तक यह प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन अब कल से यह खत्म हो जाएगा।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में 14 दिन तक गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद सिर्फ पंडे पुजारी ही गर्भगृह में जा पा रहे थे। अब मंदिर में भीड़ का फ्लो कम दिखाई दे रहा है जिसको देखते हुए समिति की ओर से शुक्रवार से वापस आम श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश शुरू करवाया जा रहा है।

गर्भगृह में प्रवेश के नियम

पहले की तरह ही श्रद्धालुओं को नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा। जो श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करना चाहते हैं वह 15 सौ रुपए का टिकट लेकर गर्भगृह के अंदर जा सकते हैं। एक टिकट पर दो श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा लेकिन उनका ड्रेस कोड में आना अनिवार्य है।

प्रवासी मेहमानों के लिए व्यवस्था

इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में कई मेहमान आने वाले हैं। इंदौर पहुंचने वाले सभी अतिथियों का उज्जैन आना तय माना जा रहा है और इसी के चलते मंदिर समेत महाकाल लोक और पूरे शहर में व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बाहर से आने वाले मेहमानों को सुविधापूर्वक दर्शन कराने के निर्देश दिए। बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए ई कार्ट की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी साथ ही एक्स्ट्रा कर्मचारियों की ड्यूटी भी मंदिर में लगाई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews