महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान निकले प्राचीन काल के पत्थर, पुरातत्व विभाग की टीम करेगी जांच

महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान निकले प्राचीन काल के पत्थर, पुरातत्व विभाग की टीम करेगी जांच

उज्जैन, योगेश कुल्मी| बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) में खुदाई के दौरान प्राचीन दीवार (Ancient Wall) मिली है| महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) विस्तारीकरण कार्य के दौरान यह खुदाई (Excavation) चल रही थी| महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार के सामने ही यह कार्य चल रहा| प्राचीन पत्थर निकलने के बाद एहतियातन तौर पर खुदाई कार्य को रोका गया। पुरातत्व विभाग की टीम इसकी जांच करेगी|

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर विकास योजना के तहत मंदिर के आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर विस्तार किया जा रहा है। इसी के तहत मंदिर के मुख्य द्वार के पास खुदाई का कार्य किया जा रहा था। यहां करीब 30 फीट गहराई में पुराने मंदिर के अवशेष दीवारें और चट्टाने निकली है। इसके बाद काम रोक दिया गया।

जानकारी लगते ही उज्जैन विकास प्राधिकरण ने कार्य तत्काल रुकवा दिया है। साथ ही पुरातत्व विभाग को जानकारी दी गई है जल्द ही पुरातत्व विभाग की टीम जांच करेगी। जहां मौके पर पहुंचे साधु-संतों ने शिला को पानी से धुलाई करने पर प्राचीन काल के शिलालेख दिखाई दिए हैं। जांच के बाद बड़ी जानकारी सामने आ सकती है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews