कुमार विश्वास ने कहा ‘RSS अनपढ़, वामपंथी कुपढ़,’ बयान पर बवाल

कुमार विश्वास ने कहा ‘RSS अनपढ़, वामपंथी कुपढ़,’ बयान पर बवाल

Controversy over the statement of Kumar Vishwas : सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास अपने बयान के कारण विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। ये बयान उन्होने रामकथा के दौरान दिया और यहां वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को अनपढ़ और वामपंथियों को कुपढ़ कह गए। अब उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और इस टिप्पणी पर बवाल मच गया है। बीजेपी ने उन्हें घेरते हुए कहा है कि वे दूसरों को प्रमाण पत्र न बांटे और अपने काम से काम रखें।

रामकथा के दौरान टिप्पणी

उज्जैन में कालिदास अकादमी परिसर में विक्रमोत्सव के तहत आयोजित रामकथा में कुमार विश्वास रामकथा सुना रहे थे। इस दौरान उन्होने एक अंश सुनाया जहां उन्होने बजट, रामराज्य और आरएसएस से जुड़े एक बच्चे की बात की। उन्होने कहा कि ‘बजट से पहले बच्चे ने पूछा कि कैसा बजट आना चाहिए, मैंने कहा कि तुमने तो रामराज्य की सरकार बनाई है तो रामराज्य का बजट आना चाहिए। तो वो बोला रामराज्य में कहां बजट होता था।’ इसके बाद उन्होने जो कहा उसपर अब बवाल हो रहा है। कुमार विश्वास ने कहा कि ‘समस्या यही है कि वामपंथी कुपढ़ है और आरएसएस वाले अनपढ़ हैं। इस देश में दो ही लोगों का झगड़ा चल रहा है। एक तो वामपंथी हैं जिन्होने पढ़ा सब है लेकिन गलत पढ़ा है और एक ये वाले (आरएसएस) वाले हैं जिन्होने पढ़ा ही नहीं है।’

बीजेपी ने दी नसीहत

कुमार विश्वास ने बजट पर बात करते-करते संघ और वामपंथियों पर जब ये टिप्पणी की तो सामने बैठे श्रोताओं में प्रदेश के मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन और महापौर मुकेश टटवाल भी मौजूद थे। बता दें कि वे यहां मंगलवार को कार्यक्रम में कथा सुनाने आए थे और उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जब उन्होने ये बात कही तब भी श्रोताओं ने जोरदार तालियां बजाई। अब कुमार विश्वास का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसके बाद बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिसोदिया ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा है कि कथा करने आए हैं तो कथा कीजिए, प्रमाण पत्र मत बांटिये। बहरहाल..ये मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है और प्रदेश की राजनीति में एक और नए मुद्दे की एंट्री हो गई है।

[dgv_vimeo_video id=”801125120″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews