Ujjain News : उज्जैन के चंद्रगुप्त होटल में देर रात लगी आग, 35 यात्रियों का किया रेस्क्यू

Ujjain News

Ujjain News : मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल चंद्रगुप्त में आग लग गई। जिसकी वजह से होटल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं आग काफी ज्यादा भीड़ थी जिसकी वजह से यात्रियों का भी रेस्क्यू किया गया। करीब 35 यात्रियों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से अधिकतर यात्री महाकाल मंदिर के दर्शन करने के लिए आए थे। इस हादसे में किसी को भी कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी सुरक्षित है।

Ujjain News

जानकारी के मुताबिक, देवास के थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के सामने मौजूद चंद्रगुप्त होटल के पांचवें माले पर रात 2 बजे शॉर्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग लग गई थी। आग लगी उसकी खबर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी यात्रियों को होटल से बाहर निकाला।

बता दे चंद्रगुप्त होटल में 30 कमरे मौजूद है। ऐसे में सभी कमरों को खाली करवाया गया वहीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। गौरतलब है कि होटल में स्टाफ के साथ-साथ 35 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। इतना ही नहीं होटल में अग्निशमन यंत्र भी था। लेकिन जैसे ही आग लगी वह कुछ काम नहीं कर पाया। अब इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। उसके बाद ही कारण पता लगेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews