Mahakal Fag Festival: महाकाल के आंगन में छाया फाग उत्सव का उल्लास, भजनों पर नाचते भक्तों ने जमकर उड़ाया गुलाल

Mahakal Fag Festival

Mahakal Fag Festival Celebration: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में हर त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शिवरात्रि हो, होली या फिर दिवाली बाबा के आंगन में किसी भी पर्व का उल्लास कुछ दिनों पहले से ही छाने लगता है। रंगों का त्योहार होली 8 मार्च को देश भर में मनाया जाने वाला है और उससे पहले बाबा के दरबार में फाग उत्सव शुरू हो चुका है। शनिवार के दिन प्रदोष होने के चलते महिला भजन मंडली द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भजनों की धुन में मगन होकर महिलाएं अबीर गुलाल उड़ाते हुए नजर आई।

Mahakal Fag Festival में उड़ा गुलाल

महाकालेश्वर मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के पास भजन मंडली ने इस फाग उत्सव का आयोजन किया। 21 वर्षों से यह उत्सव लगातार मनाया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचती हैं।

होली से 2 दिन पहले मंदिर परिसर में भजनों पर झूमती महिलाओं ने जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस दौरान दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भी फाग उत्सव की धुन में रमते हुए दिखाई दिए।

महिला भजन मंडली ने बताया कि वर्षों से चली आ रही इस परंपरा का सभी सखियों ने निर्वहन किया है। महाकाल के आंगन में फाग उत्सव मनाने का अलग ही आनंद आता है। श्रद्धालु जिस तरह से भजनों की भक्ति में लीन होकर नाच रहे थे उससे यह साफ तौर पर पता लगता है कि बाबा की भक्ति में रमे इन भक्तों को फाग उत्सव कितना आनंद दे रहा था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews