Ujjain : पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से चल रहा था जुआ सट्टा, आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP की कार्रवाई

Ujjain : पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से चल रहा था जुआ सट्टा, आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड,  SP की कार्रवाई

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन जिले के एक थाने में पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से ही इलाके में जुआ सट्टा चलवाया जा रहा था। इस मामले में उज्जैन एसपी ने कार्रवाई की है और दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पिछले दिनों जुआ सट्टा खेलते आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ।

ये भी देखिये – Ujjain Mahakaal : महाकालेश्वर मंदिर में अब इस तरह भक्त कर पाएंगे भस्म आरती के दर्शन, आज से ये नई व्यवस्था लागू

तराना थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच के डीएसपी विनोद कुमार मीणा ने 8 जून को तीन जगह छापा मारकर 11 लोगों को जुआ सट्टा खेलते गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से 71 हजार रुपए नगद बरामद किए थे। पूरे मामले में उज्जैन एसपी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल में तराना थाने के पुलिसकर्मियों के नंबर मिले हैं। इस आधार पर क्षेत्र में सट्टा और जुआ चलवाने में थाने के ही पुलिस कर्मियों की मिलीभगत सामने आई। पूरे मामले में जांच के बाद उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने तराना थाने के सब इंस्पेक्टर त्रिभुवन कुशवाहा, एएसआई लोकेंद्र सिंह जादौन, आरक्षक अनिल यादव और दामोदर शर्मा को निलंबित कर दिया है। चारों पुलिसकर्मियों की सट्टा जुआ चलाने में मिलीभगत की पुष्टि क्राइम ब्रांच के डीएसपी ने की थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews