Ujjain News: 15 मीटर चौड़ा होगा केडी गेट से इमली तिराहा मार्ग, सेंटर लाइन मार्किंग शुरू

Ujjain

Ujjain News Today: उज्जैन में इन दिनों लगातार विकास कार्य देखे जा रहे हैं। इसी कड़ी में केडी गेट से लेकर इमली तिराहा मार्ग का चौड़ीकरण भी किया जाने वाला है। इसे 15 मीटर चौड़ा किया जाना है जिसके लिए तकनीकी टीम द्वारा मार्किंग शुरू कर दी गई है। 7.32 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले इस मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बीते दिन यहां सेंटर लाइन से मार्किंग शुरू करते हुए निशान लगाए गए।

Ujjain में सड़क चौड़ीकरण

फिलहाल जो मार्ग है उसके दोनों तरफ से 7.50 मीटर तक चौड़ीकरण किया जाने वाला है। इस मार्ग में 439 मकान और दुकानें आते हैं, जिन्हें चौड़ीकरण के लिए पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। चौड़ीकरण के लिए जल्द ही भवन और प्रतिष्ठानों में निशान लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

फ्लोर एरिया रेशो का मिलेगा लाभ

मार्ग का चौड़ीकरण जनता को फ्लोर एरिया रेशो का लाभ देते हुए दिया जाएगा। इस पूरे काम के लिए अहमदाबाद की एक कंपनी को हायर किया गया है, जो पूरा काम संभालेगी। मकान और प्रतिष्ठानों में मार्किंग का कार्य भवन अधिकारी साहिल मैदावाला, उपयंत्री मोहित मिश्रा, संगीता पंवार और शिल्पज्ञ विभाग की टीम द्वारा मिल कर किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा बारिश से पहले तय हिस्से को हटाने का काम पूरा किए जाने की उम्मीद की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews