उज्जैन की युवती से नाम बदलकर युवक ने की दोस्ती, गुजरात ले जाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

railway station in Singrauli district

a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station

Ujjain Crime News: उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 12वीं की छात्रा से लखनऊ को रहने वाले एक लड़के ने हिंदू बनकर दोस्ती की। इसके बाद यह युवक लड़की को अपने साथ अहमदाबाद ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। छात्रा ने जब युवक को फोन पर बात करते हुए सुना तब उसे पता चला कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। इसके बाद वह उज्जैन पहुंची और परिजनों के साथ नीलगंगा थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

बता दें कि नीलगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा से जावेद नामक युवक ने हिंदू बनकर सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी। दोनों मैसेज पर एक दूसरे से बात किया करते थे। जावेद ने लड़की को बताया कि वह लखनऊ का रहने वाला है और अहमदाबाद में नौकरी करता है। साल 2022 के मई महीने में लड़की का अपने परिवार वालों से किसी बात पर झगड़ा हो गया और उसने जब जावेद को इस बारे में बताया तो वह से लेने के लिए उज्जैन आ गया और अपने साथ अहमदाबाद में एक किराए के मकान में रखा। यहां पर युवक ने छात्रा का दुष्कर्म किया हालांकि, कुछ दिनों बाद वह वापस लौट आई थी।

ऐसे सामने आया सच

युवक के साथ अहमदाबाद में रहने के बाद छात्रा घर लौट आई थी। दिसंबर 2022 में जब परिजनों ने युवती से शादी करने की बात कही और उसे बताया कि वह लड़का देख रहे हैं तो लड़की ने एक बार फिर जावेद को इस बारे में जानकारी दी। युवती की बात सुनकर वह फिर उसे लेने के लिए उज्जैन पहुंचा और दोबारा अहमदाबाद ले गया। यहां पर युवती ने जावेद को फोन पर बात करते हुए सुना और उसे पता चला कि वह हिंदू नहीं मुस्लिम है।

लड़की ने समझदारी दिखाते हुए जावेद को कुछ भी नहीं कहा और बताया कि उसे परिवार की याद आ रही है और वह उज्जैन जाना चाहती है। इसके बाद वो उज्जैन पहुंची और अपने परिजनों समेत हिंदूवादी संगठनों के लोगों को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद परिजन उसे लेकर नीलगंगा थाना पहुंचे और युवक जावेद के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज करवाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews