महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र में बदलेगा प्रसाद का स्वाद, हर मंगलवार-शुक्रवार मिलेगा साउथ इंडियन मेन्यू

महाकालेश्वर के भक्तों को अब निशुल्क अन्न क्षेत्र में दक्षिण भारतीय प्रसाद भी परोसा जाएगा। हर मंगलवार और शुक्रवार भक्त इन व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
Mahakal Mandir

उज्जैन की महाकालेश्वर मंदिर में लगने वाले निशुल्क अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं को दाल, चावल, रोटी, सब्जी और एक मीठा परोसा जाता है। अब देशभर से आने वाले अपने भक्तों के लिए मंदिर समिति भोजन के मेन्यू में थोड़ा बदलाव करने जा रही है। अब भक्तों को तो भोजन में दक्षिण भारतीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

मंदिर समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि भक्तों के लिए इडली सांभर स्टीम चावल मौसम की सब्जी के साथ, पुलिहोरा और पायसम रसम जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। हालांकि हो जाना यह भोजन नहीं करवाया जाएगा इसके लिए सप्ताह में दो दिन तैयार किए गए हैं।

दो शिफ्ट में चलता है अन्न क्षेत्र

बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर समिति में अन्न क्षेत्र दो शिफ्ट में चलता है। पूरी तरह से दान से चलने वाले इस अन्न क्षेत्र में करीब 9000 श्रद्धालु भोजन ग्रहण करते हैं। बाबा महाकाल को रोजाना सुबह 10:00 भोग अर्पित किया जाता है जिसमें गेहूं की रोटी, दाल चावल, दो तरह की सब्जियां रहती है।

दो दिन मिलेंगे दक्षिण भारतीय व्यंजन

अब महाकाल मंदिर समिति द्वारा दक्षिण भारतीय व्यंजन भी प्रसाद के तौर पर परोसे जाएंगे। इसके लिए दो दिन निर्धारित किए गए हैं। मंगलवार को दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को इडली, सांभर, स्टीम चावल, मौसमी सब्जी और पोंगल खाने को मिलेगा। वही जो शुक्रवार को जो भक्त आएंगे उन्हें पुलिहोरा, पायसम, मौसमी सब्जी, स्टीम चावल और रसम परोसी जाएगी। 28 जुलाई से दक्षिण भारतीय प्रसाद मिलने का क्रम शुरू किया जा रहा है, जो हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews