घर पर काम करने वाले महिला ने बनाया वृद्ध का आपत्तिजनक वीडियो, दो साल में ब्लैकमेल कर लूटे दो करोड़ से ज्यादा रूपये, गिरफ्तार

ये महिलाएं पिछले दो तीन साल से वृद्ध को ब्लैक मेल कर रही थी और परिजनों के मुताबिक करीब 2 से तीन करोड़ रुपये के गहने और कैश उनसे लूट चुकी थी, पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने इस गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का कैश रिवार्ड देने की घोषणा की।
Ujjain Police

Ujjain News : मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने एक ऐसी महिला को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो लोगों के घरों में काम करती है लेकिन उसके शौक शाही निकले। पूछताछ में सामने आया कि ये महिला जिस घर में काम करती है उसने वहां रहने वाले वृद्ध का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे ब्लैक मेल करती रही, इसने दो साल में बुजुर्ग से दो करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने के गहने और कैश लूट लिया, पुलिस ने करीब एक करोड़ के कैश और गहने बरामद कर लिए हैं।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक पति पत्नी ने नीलगंगा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता के साथ कोई ब्लैक मेलिंग की जा रही है और उन्हें शक है कि पिता ब्लैक मेलर्स को बहुत बड़ी राशि दे चुके हैं। पुलिस तत्काल हरकत में आई और टीम बनाकर पड़ताल शुरू की, जाँच के दौरान पुलिस की नजर उनके घर में काम करने वाली पिंकी गुप्ता पर पड़ी और शक की सुई उसपर घूम गई।

ब्रांडेड कपड़े पहनती थी, घर में था लक्जरी सामान 

पुलिस ने जब पिंकी गुप्ता के घर पहुंचकर देखा तो उसका रहन सहन शानदार था उसके चार मंजिला मकान में लक्जरी आइटम थे, ब्रांडेड कपड़े वो पहनती थी। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो वहां 45 लाख रुपये कैश और 55 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण मिले। पुलिस ने जब पिंकी से पूछताछ की तो उसने घटना करना स्वीकार कर लिया और बताया कि इस काम में उसकी बहन रजनी पाटीदार और माँ सज्जन बाई बैरागी ने भी सहयोग किया ये लोग भी अलग अलग घरों में काम करती है।

पुलिस ने महिला गिरोह की गिरफ्तार किया, गहने और कैश बरामद 

एसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि पिंकी गुप्ता का राहुल मालवीय नाम के व्यक्ति से अफेयर है वो भी इसमें शामिल है। उसको गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे हैं और तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि ये महिलाएं पिछले दो तीन साल से वृद्ध को ब्लैक मेल कर रही थी और परिजनों के मुताबिक करीब 2 से तीन करोड़ रुपये के गहने और कैश उनसे लूट चुकी थी, पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने इस गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का कैश रिवार्ड देने की घोषणा की।

[dgv_vimeo_video id=”1042595496″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews