Ujjain News: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा सहायक निरीक्षक, रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

ujjain

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले में लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police in Ujjain District) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक मंडी सहायक निरीक्षक को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह पहला मौका नहीं है, इसके पहले पटवारी और शिक्षक पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़े.. MP News: सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, जारी हुए ये निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन लोकायुक्त (Ujjain Lokayukta) ने मंडी सहायक निरीक्षक राकेश रायकवार को फरियादी भागीरथ खांडेकर से 2 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है कि मंडी सहायक निरीक्षक ने फरियादी की ठेले गाड़ी 17 जुलाई से जब्त कर रखी थी और उसे छोड़ने के लिए 10 हजार रुपए की मांग (Bribe) की थी और बाद में सौदा 5 हजार में तय हुआ।

यह पूरी डील निरीक्षक सत्यनारायण बजाज ने की और 2 हजार रायकवार को देने को कहा था।इसकी शिकायत फरियादी ने उज्जैन लोकायुक्त से की। इसके बाद टीम ने जांच में पुष्ठी होने के बाद आज दोपहर में योजना बनाकर फरियादी को मंडी सहायक निरीक्षक के पास भेजा, जैसे ही उसने दो हजार की रिश्वत लेते के लिए हाथ बढ़ाया  लोकायुक्त डीएसपी (Ujjain Lokayukta DSP) वेदांत शर्मा ने रंगे हाथों धर दबोच लिया।फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 में बिजली गिरने की संभावना

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews