MP News : मौसम विभाग के खिलाफ अदालत जाएंगे किसान! गलत पूर्वानुमान का आरोप

MP News : मौसम विभाग के खिलाफ अदालत जाएंगे किसान! गलत पूर्वानुमान का आरोप

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मालवांचल के एक किसान संगठन ने भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनी दी है। इन्होने आरोप लगाया है कि मौसम विभाग ने गलत पूर्वानुमान जारी किया और उनके गलत दावों के कारण किसानों को खेती में भारी नुकसान उठाना पड़ा।

भारी पड़ा BJP कार्यालय के सामने चयनित शिक्षकों को प्रदर्शन करना, FIR दर्ज

भारतीय किसान संघ, मालवा प्रांत के प्रवक्ता भरत सिंह बैस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी ज्यादातर भविष्यवाणी विफल रही है। उनका कहना है कि मौसम के पूर्वनुमान के आधार पर ही किसान बुवाई के लिए जमीन तैयार करते हैं। लेकिन गलत अनुमान के कारण पिछले काफी समय से किसानों के नुकसान हो रहा है। हाल ही में हुई बारिश ने तो कई किसानों को बर्बाद कर दिया है। इसी बात को लेकर अब वो कोर्ट में जाने की योजना बना रहे हैं। इस बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

हालांकि इस मामले में आईएमडी भोपाल के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने किसानों को ही सही स्त्रोत से जानकारी जुटाने की सलाह दे दी है। उन्होने कहा कि कई बार किसान अलग अलग स्त्रोतों से मौसम की जानकारी इकट्ठा करते हैं। उन्हें निजी एजेंसियों और सरकारी एजेंसियों के पूर्वानुमानों को लेकर भ्रम हो गया होगा। किसानों को पहले जांच लेना चाहिए कि उनसे पास सही स्त्रोत से जानकारी आ रही है या नहीं। इसी के साथ उन्होने कहा कि मीडिया को भी मौसम की जानकारी देते हुए सतर्क रहना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews