MP Transfer: उज्जैन सीएसपी को हटाया, पीएचक्यू में हुई पदस्थ

punjab transfer

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Transfer) के उज्जैन सीएसपी (Ujjain CSP) पल्लवी शुक्ला का तबादला कर दिया गया है।पल्लवी शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली, उज्जैन को उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल ट्रांसफर किया गया है।सुत्रों की मानें तो यह कार्रवाई युवक से 5 लाख मांगने के मामले में सही ढंग से पड़ताल न करने पर की गई है। इतना ही नहीं इस मामले में उनकी शिकायत पुलिस मुख्यालय भेजने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज ने दी रीवा को 225 करोड़ की सौगात, खातों में 10 लाख 40000 की राशि भी ट्रांसफर

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक होटल कर्मचारी को झांसे देकर इंदौर के एक युवक ने उसके बैंक खाते से 5 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन करवा दिया था ।इसके बाद होटल कर्मचारी ने उज्जैन कलेक्टर से शिकायत की थी। वही पूछताछ में पता चला था कि युवक ने सीएसपी पल्लवी शुक्ला के नाम पर भी पांच लाख रुपये मांगे थे, जिसका केस भी दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े.. कैबिनेट बैठक में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा फैसला, वैधता में बदलाव, ये रहेंगे नियम

कर्मचारी का आरोप है कि उसके बैंक खातों में जब करोड़ों रुपये जमा हुए तो वह उसकी शिकायत करने के लिए सीएसपी पल्लवी शुक्ला के कार्यालय गया था, जहां उससे किसी सुनील नामक व्यक्ति ने मामला रफा-दफा करने के लिए सीएसपी के नाम पर 5 लाख रुपये मांगे थे, जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दिए अपने बयान में दी है।इधर, मामले को लेकर पुलिसकर्मियों में खलबली मची तो भोपाल से डीजीपी ने भी जानकारी मांगी है।इसके बाद पूरे मामले की जांच की गई और सीएसपी पर सही ढंग से जांच ना करने पर गाज गिरी। इधर, अब पुलिस आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय को भी जानकारी देगी।

[dgv_vimeo_video id=”687601638″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews