उज्जैन में युवक की गला रेतकर हत्या-पुराने विवाद में दो आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए पुलिस उन्हे तलाश रही है।
उज्जैन में युवक की गला रेतकर हत्या-पुराने विवाद में दो आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम

UJJAIN NEWS : उज्जैन के चिमनगंज मंडी में सेंट पॉल स्कूल के सामने गुरुवार शाम एक युवक की हत्या कर दी गई। दो आरोपियों ने युवक का चाकू से गला रेत दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वजह आपसी पुराना विवाद बताया जा रहा है।

 पहले थे दोस्त फिर हुई दुश्मनी 

फेब्रिकेशन का काम करने वाला अभय सेन (22) शहर के ढांचा भवन का रहने वाला था। गुरुवार शाम वह सेंट पॉल स्कूल के पास बैठा था, तभी इसी क्षेत्र में रहने वाले विक्की ठाकुर और इरफान उसके पास पहुंचे और विवाद करने लगे। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

आरोपी फरार

अभय का आरोपियों से पुराना विवाद था। इसी चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को जिला अस्पताल भिजवाया, आरोपी अभी फरार है। पुलिस इन्हे तलाश रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews