24 अगस्त को निकलेगी बाबा पशुपतिनाथ की राजसी सवारी, सावन में रोज होगा रुद्राभिषेक, लगाया जाएगा 56 भोग

मंदसौर में 24 अगस्त को बाबा पशुपतिनाथ की राजसी सवारी निकल जाएगी। इसके लिए आयोजन समिति की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रतिदिन रुद्राभिषेक के साथ सावन माह के अंत में छप्पन भोग का आयोजन भी किया जाएगा।
Pashupatinath

उज्जैन में निकलने वाली महाकालेश्वर की सवारी की तरह ही मंदसौर में भी भगवान पशुपतिनाथ की पारंपरिक राजसी सवारी निकाली जाती है। इस साल ये सवारी सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को निकाली जाएगी।

सावन के पूरे महीने हर दिन मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया जाने वाला है। काली आरती मंडल द्वारा ये सारे आयोजन किए जाते हैं। मंडल द्वारा इस भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

1996 से निकल रही है सवारी

मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी निकाले जाने की ये परंपरा 1996 से निभाई जा रही है। हर साल सावन के अंतिम सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गो से यह सवारी निकलती है और उत्साह के साथ बाबा पशुपतिनाथ का स्वागत कर दर्शन करते हैं।

हर दिन किया जाएगा रुद्राभिषेक

आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सावन में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक भगवान पशुपतिनाथ का नियमित रुद्राभिषेक और अभिषेक किया जाएगा। शाही सवारी से पहले 23 अगस्त को एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 24 अगस्त को भगवान पशुपतिनाथ की सवारी तय मार्गो से निकलेगी।

लगाया जाएगा छप्पन भोग

सावन माह में होने वाले धार्मिक आयोजनों के बाद 6 सितंबर को भगवान पशुपतिनाथ को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इस 56 भोग महोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने और प्रसादी का लाभ लेने के लिए पहुंचेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews