सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर एक्शन पोज डालना तीन युवाओं को भारी पड़ गया। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया हैं। इनके पास से पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल बरामद की हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बेजा इस्तेमाल अब बढ़ता ही जा रहा है। कुछ युवा अपना स्टेटस दिखाने के लिए तरह तरह के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं लेकिन जब इन फोटो वीडियो में कुछ अवैधानिक होता है तो मुसीबत बन जाती है।

ये भी पढ़ें – MP News : सीएम शिवराज प्रदेश को देंगे 21 हजार करोड़ से अधिक की सौगात

उज्जैन जिले की माकड़ोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ऐसे युवाओं को गिरफ्तार किया है जिन्होंने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड किये थे। पुलिस के हत्थे चढ़े ये तीनों युवक कड़ौदिया गांव के रहने वाले हैं। पुलिस इनके फेसबुक प्रोफ़ाइल के आधार पर इनके घर तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें – Singrauli News : 10 वर्षीय मासूम के अंधे कत्ल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, जानें क्या है मामला

पुलिस ने जब पूछताछ की तो हथियार अवैध निकले। इनके पास बिना लायसेंस की अवैध देशी पिस्टल मिली जिसे पुलिस न जब्त कर लिया। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। माकड़ोन थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल रखने के आरोप में विनोद, भरत, और लालू को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि ये इन लोगों ने क्यों खरीदी और कहाँ से खरीदी।

[dgv_vimeo_video id=”710362115″]

[dgv_vimeo_video id=”710359334″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews