PWD मंत्री बोले- BJP में बुजुर्गों की अहमियत नहीं, ताई को दूध में से मक्खी की तरह किया बाहर

PWD-minister-says

उज्जैन।

लोकसभा स्पीकर और इंदौर सांसद सुमित्रा महाजन के पत्र के बाद सियासी पारा जमकर उबाल मार रहा है। विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमले बोल रहा है । अब प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्रीसज्जनसिंह वर्मा ने निशाना साधा है।वर्मा ने कहा कि भाजपा में बुजुर्गों की कोई अहमियत नहीं है।  जिन लोगों ने अपने खून-पसीने से सींचकर भाजपा के पौधे को वट वृक्ष बनाया, उन्हें दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंका गया है। 

दरअसल, शनिवार को उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री वर्मा जिले का दौरा करने यहां पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को टिकट न मिलने के प्रश्न पर कहा कि भाजपा में बुजुर्गों की कोई अहमियत नहीं है। जिन लोगों ने अपने खून-पसीने से सींचकर भाजपा के पौधे को वट वृक्ष बनाया, उन्हें दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंका गया है। सुमित्रा महाजन ताजा उदाहरण हैं। इसके पहले लालकृष्ण आडवानी, यशवंत सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह की वैल्यू पार्टी में जीरो की जा चुकी है। 

वर्मा ने आगे कहा कि भाजपा कब्जाधारी, तानाशाह पार्टी है। भाजपा ने उनके पुरोधाओं को मिटाने का षड्यंत्र किया है। अमित शाह और मोदी ने पार्टी पर कब्जा कर लिया है। सुमित्रा महाजन से अगर कोई उनके दल का बड़ा नेता बात नहीं करता है, ये तो पार्टी के लिए विकट स्थिति है। ताई की दुर्दशा इंदौरवासी देख रहे हैं, जिसका जवाब वे लोकसभा चुनाव में देंगे। निश्चित ही इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। सुमित्रा महाजन की जगह भाजपा किसी को भी प्रत्याशी बनाए, वह जीत नहीं पाएगा। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews