Republic day 2022 : यहां 20 फरवरी को मनेगा गणतंत्र दिवस, ये है बड़ा कारण

Republic day 2022 : यहां 20 फरवरी को मनेगा गणतंत्र दिवस, ये है बड़ा कारण

उज्जैन डेस्क रिपोर्ट। गणतंत्र दिवस (Republic day 2022) आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, मध्य प्रदेश में भी जिला मुख्यालयों से लेकर तहसील तक देश का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। अतिथियों ने राष्ट्रीयड ध्वज तिरंगा सम्मान के साथ फहराया। लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक स्थान ऐसा है जहां आज गणतंत्र दिवस नहीं मनाया गया।  ये 20 फरवरी को मनाया जायेगा।

दर असल उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में अन्य धार्मिक पर्वों और त्योहारों के साथ राष्ट्रीय पर्व भी धूमधाम से मनाया जाते हैं। 15 अगस्त और 26 जनवरी भी यहाँ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन यहाँ इसको मनाने का तरीका थोड़ा अलग है।

ये भी पढ़ें – गुलाम नबी को पद्म भूषण : कपिल सिब्बल ने कसा तंज, कही ये बड़ी बात

उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में राष्ट्रीय त्योहार अंग्रेजी तारीख की जगह भारतीय पंचांग की तिथि के अनुसार मनाये जाते हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार जिस दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था  उस दिन माघ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि थी और इस वर्ष ये तिथि 20 फरवरी को पड़ेगी इसलिए मंदिर प्रबंधन 20 फरवरी को यहाँ गणतंत्र दिवस मनाएगा।

ये भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर क्रिस गेल ने दी भारत को बधाई, पीएम मोदी ने भेजा यह निजी संदेश

20 फरवरी को भगवान गणेश का महा अभिषेक किया जायेगा।  मंदिर के शिखर पर नया ध्वज लगेगा।  देश प्रदेश की सुख समृद्धि और रक्षा के लिए प्रार्थना की जाएगी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र के इन जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट, छाएगा घना कोहरा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews