Sara Ali Khan At Mahakal: बाबा की शरण में पहुंची एक्ट्रेस ने लगाया ध्यान, भोग आरती में हुई सम्मिलित

Sara Ali Khan At Mahakal

Sara Ali Khan At Mahakal News: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंची। एक्ट्रेस ने भस्म आरती का दीदार किया और इसके बाद करीब आधा घंटा नंदी हॉल में बैठकर शिव का जाप करती नजर आई। ये तीसरी बार है जब एक्ट्रेस भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंची हैं।

साड़ी में Sara Ali Khan At Mahakal

सारा अली खान यहां पर परंपरा के मुताबिक साड़ी पहन कर पहुंची थी। यहां उन्होंने भस्म आरती के बाद गर्भ गृह में बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। वो सुबह 7 बजे होने वाली भोग आरती में सम्मिलित हुई और इसके बाद उन्हें कोटि तीर्थ के पास ध्यान लगाते हुए भी देखा गया।

सारा अली खान के प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जरा हटके, जरा बचके के प्रमोशन में बिजी हैं। वो देश भर में विक्की कौशल के साथ इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं और इसी कड़ी में वो इंदौर पहुंची थी।

इस फिल्म की कहानी इंदौर बेस्ड है इसलिए उनके यहां आना काफी खास था। ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने बाबा महाकाल के चरणों में मत्था टेका हो, इससे पहले भी उन्हें दो बार यहां दर्शन करते हुए देखा जा चुका है। एक बार वो मां अमृता सिंह के साथ दर्शन करने पहुंची थी और दूसरी बार संध्या आरती में सम्मिलित हुई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews