बढ़ती खपत को देख सोलर लगाने पर जोर दे रही है बिजली कंपनी, 90 प्रतिशत तक कम होगा खर्च

बढ़ती खपत को देख सोलर लगाने पर जोर दे रही है बिजली कंपनी, 90 प्रतिशत तक कम होगा खर्च

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों बिजली की खपत (Power Consumption) बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इसको देखते हुए अब उज्जैन (Ujjain) में बिजली कंपनी ने सोलर (Solar) सिस्टम लगाने पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सोलर सिस्टम की बदौलत बिजली के खर्च में 80 से 90 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है। हर साल बिजली खपत के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उनमें 15 से 20 प्रतिशत उछाल देखा जा रहा है। इसी के चलते बिजली कंपनी ने यह कदम उठाया है।

शहर के शहनाई गार्डन में एक शिविर लगाया गया जहां सोलर सिस्टम लगाने से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस शिविर में लगभग 135 लोग पहुंचे जिनमें से 4 ने सोलर सिस्टम लगाने के लिए आवेदन दिया है। सरकार द्वारा सोलर सिस्टम लगाए जाने की सुविधा में 40 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जाएगी।

Must Read- मंदसौर जिला प्रशासन की अनूठी पहल, 5 पेड़ों को एक से दूसरी जगह किया शिफ्ट

सोलर सिस्टम की बात करें तो इसे 80 से 90 स्क्वायर फीट की छत पर आराम से लगाया जा सकता है। 1 से 5 सालों के अंदर इसे लगाने की लागत रिटर्न मिल जाएगी और आने वाले 20 सालों तक मुफ्त में बिजली हासिल की जा सकेगी। बिजली कंपनी ने शहनाई गार्डन के साथ शहर के हाटकेश्वर विहार और अरविंद नगर कम्युनिटी हॉल में भी शिविर लगाया और सोलर रूफटॉप के बारे में जानकारी देने के साथ सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में भी बताया।

सोलर रूफटॉप को लगाए जाने के खर्चे की बात करें तो 1 किलो वाट के सोलर सिस्टम को लगाए जाने में लगभग 60 हजार रूपए लगेंगे। ये घरेलू कनेक्शन का रेट है जिस पर 22000 की सब्सिडी भी दी जाएगी। इसी तरह 3 किलो वाट पर 40 प्रतिशत और इससे ज्यादा और 10 किलो वाट तक के प्लांट पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।

Must Read- देवास में बनाया जाएगा सिटी फॉरेस्ट उद्यान, सुंदर के साथ स्वस्थ भी होगा शहर

बता दें कि शहर में पहले से 315 सोलर कनेक्शन मौजूद है जो बनने वाली बिजली का उपयोग करने के साथ इसे कंपनी को बेच भी रहे हैं और इन्हें इसकी बिलिंग भी बकायदा प्राप्त हो रही है। जो उपभोक्ता अपने घर में सोलर सिस्टम लगाकर बिजली की बचत करना चाहते हैं,उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके बाद उनके यहां सोलर सिस्टम प्लांट कर दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews