Sex Racket Busted In MP: ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 4 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

sex-racket

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के उज्जैन जिले में पुलिस (ujjain police) ने एक सेक्स रैकेट (Sex Racket) का बड़ा खुलासा किया है।यहां चिमनगंज थाने के गायत्री नगर इलाके में पुलिस ने 4महिलाओं और 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया। खबर है कि पुलिस को मुखबिर से इस रैकेट की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक जवान को ग्राहक बनाकर भेजा गया और फिर पर्दाफाश किया गया।खुलासे में यह भी पता चला है कि इंदौर, देवास और मंदसौर की चार महिलाएं मिलकर ये पूरा रैकेट चला रहीं थी।पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य सेक्स रैकेट के दलालो में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चिमनगंज थाने पर लेकर आई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार का प्रकरण दर्ज किया है

दरअसल, उज्जैन पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के निर्देशन पर चलाया जा रहा ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत उज्जैन सिटी एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी, कोतवाली सीएसपी पल्लवी शुक्ला के आदेशानुसार उज्जैन शहर पुलिस लगातार अवैध तरीके से संचालित होने वाले धंधों पर दबिश मारकर कार्रवाई कर रही है।इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गायत्री नगर में कुछ महिलाएं मिलकर सेक्स रैकेट चला रही है, इसके बाद पुलिस ने भंडाफोड का प्लान बनाया और एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा और मौके से 4 युवक 4 महिलाएं गिरफ्तार किया।

पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पकड़ी गई महिलाओं में एक महिला इंदौर की और एक महिला मंदसौर की एक देवास की, एक महिला उज्जैन की बताई जा रही है।इस कार्रवाई को मधु बंसल, रमेश सोलंकी ,यादवेंद्र सिंह परिहार, आरक्षक शैलेश योगी, श्याम वर्ण गुर्जर , आशुतोष नागर, दिनेश बेस ने अंजाम दिया।।बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले भी उज्जैन की पवासा थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। तब 6 पकड़े गए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews