Ujjain News: 20 साल पहले गुजर चुकी महिला की आत्मा लेने पहुंचा परिवार, जिला अस्पताल में किया तंत्र- मंत्र

Ujjain News

Ujjain News Today: आधुनिकता के इस दौर में भी लोगों का झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र में विश्वास है, इसके कई नजारे समय-समय पर देखने को मिलते रहते हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन से सामने आया है जहां पर आज जिला अस्पताल में कुछ लोग चैनल के गेट पर झाड़-फूंक करते हुए नजर आए। जब उनसे ये पूछा गया कि वो यहां पर क्या कर रहे हैं तो उन्होंने यह दावा किया कि वह 20 साल पहले इस अस्पताल में दम तोड़ देने वाली एक महिला की आत्मा को लेने आए हैं।

Ujjain जिला अस्पताल में हंगामा

जिला अस्पताल में अवकाश होने के चलते मरीजों की संख्या कम थी और ओपीडी के पास वाले गेट पर ताला लटका हुआ था। सुबह 11 बजे के करीब आलोट से आए कुछ ग्रामीण महिला पुरुषों ने यहां पर तंत्र-मंत्र पढ़ना शुरू कर दिए। यहां पर खड़ी एक महिला मंत्र पढ़ते हुए किसी मृतक महिला से बात करने का दावा कर रही थी और अपने हाथों में लोहे की चैन लेकर आत्मा को अस्पताल से बाहर निकलने के लिए आवाज दे रही थी।

इस दौरान महिला के साथ आए अन्य महिला और पुरुष हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए दिखाई दिए। जोर-जोर से मंत्रों की आवाज सुन वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ देर बाद आलोट से आए हुए यह लोग वापस रवाना हो गए।

20 साल पुराना है मामला

आलोट से आए लोगों की दी गई जानकारी के मुताबिक 20 साल पहले एक महिला को कुत्ते ने काट लिया था और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के बाद भी महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। 2 दिन पहले उन्हीं की आत्मा परिवार की एक महिला के शरीर में आई और बताया कि वह अभी भी अस्पताल में है इसलिए वह लोग मृतक महिला की आत्मा को लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews