Ujjain News: उज्जैन में आफत बनी आंधी, 20 से ज्यादा पेड़ गिरे, 8 घंटे तक बिजली गुल

Ujjain

Ujjain News: उज्जैन के मौसम में बीते दिन रोहिणी का असर देखने को मिला। रविवार दोपहर अचानक चली आंधी और बारिश ने पूरे शहर को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दोपहर से जारी हुआ ये सिलसिला रात तक चलता रहा और कई इलाकों में बिजली गुल की समस्या के साथ ही अन्य घटनाएं भी देखी गई। जाहरवासियों को लगा था कि रात में लाइट सुधार के पश्चात अब सब कुछ ठीक हो गया है, लेकिन 11 बजे के बाद एक बार फिर इस आंधी ने अपना कहर दिखाया।

धूल भरी आंधी से शहर में 20 से ज्यादा स्थानों पर पेड़ गिरने की घटना देखी गई। कई वाहन इसकी चपेट में आ गए तो कहीं ये मकान और दुकानों पर जा गिरे। महाकाल लोक में लगी सप्तऋषि की मूर्तियां भी आंधी के चलते गिर गई गनीमत ये रही कि किसी भी श्रद्धालु को इससे चोट नहीं पहुंची। पुराने शहर में आठ, तो फ्रीगंज क्षेत्र में साढ़े पांच घंटे तक लाइट नहीं थी।

अचानक बदला मौसम

दोपहर 3:30 के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और देखते देखते धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी। 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली इन हवाओं में 20 से ज्यादा इलाकों में पेड़ गिर गए। इंदौर रोड और देवास रोड पर मार्ग प्रभावित होने से घंटो जाम लग रहा।

तेज हवा चलने के साथ 30 गति से बारिश भी देखी गई और 1 घंटे के भीतर लगभग 3.3 मिमी बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। अचानक बदले मौसम से दिन और रात के तापमान में भी बदलाव आया। दिन में जहां ये 32 डिग्री के आसपास बना रहा, तो रात में 26 डिग्री पर पहुंच गया।

इन लोगों की मौत

खाआरकुआं स्थित छोटा सराफा में सालों पुराना बरगद का पेड़ इस आंधी की चपेट में आकर जड़ से उखड़ गया और पास में ही स्थित टेलर की दुकान पर जा गिरा। इस वजह से दुकान में कम कर रहे हैं अयाज नमक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इधर लाइट चले जाने पर हाटकेश्वर इलाके की लाइट सुधार में पहुंच आउटसोर्स कर्मचारी अभिजीत करंट भी चपेट में आ गया और 80% तक जल गया। घटना के तुरंत बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ujjain बिजली कंपनी पस्त

इस तेज आंधी का असर पूरे शहर में देखने को मिला जिस वजह से एक साथ पूरे उज्जैन की लाइट चली गई। पुराने शहर में 8 घंटे और फ्रीगंज क्षेत्र में साढे पांच घंटे लोगों ने बिना बिजली के गुजारे। पेड़ गिरने की वजह से बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई थी और शहर के 21 फीडर बंद हो गए थे।

पुराने शहर में एक के बाद एक 15 फीडर बंद हो गए और सभी जगह बिजली की सप्लाई बंद हो गई। क्षीर सागर, राज रॉयल, गीता कॉलोनी, अंकपात मार्ग, देवास रोड और इंदौर रोड इसकी चपेट में आए और घरों की लाइट के साथ स्ट्रीट लाइट भी बंद हो गई, जिससे हर जगह अंधेरा पसरा रहा।

बना रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान तक सक्रिय होने के चलते यह मौसम बना है। अगले 2 दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस बात का असर कहीं ना कहीं देखने को भी मिल रहा है क्योंकि दोपहर में चले आंधी और तूफान में देर रात तक पूरे शहर में कोहरा मचा कर रखा था और इसके बाद जब धीरे-धीरे सब कुछ ठीक किया गया और बिजली सप्लाई भी शुरू हो गई तो रात 11:00 बाद मौसम में फिर करवट ली और तेज आंधी के साथ करकड़े बिजली और बारिश ने एक बार फिर अपना कर दिखाया। रात में भी बिजली की लुका छुपी चलती रही, जिससे लोग परेशान हो गए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews