उज्जैन में बनेगा जजों के लिए हाईटेक गेस्ट हाउस, 18.66 करोड़ होंगे खर्च, इन सुविधाओं से होगा लैस

उज्जैन में जजों के लिए एक अत्याधुनिक गेस्ट हाउस बनाया जाने वाला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने CJI सूर्यकांत के साथ मिलकर इसका भूमिपूजन किया।
Ujjain

उज्जैन में जजों के लिए एक आधुनिक गेस्ट हाउस बनाया जाने वाला है। बीते दिन इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत भी उज्जैन पहुंचे थे।

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को जब उज्जैन पहुंचे तो सबसे पहले प्रशांति धाम के पास स्थित नगर निगम भवन पहुंचे। यहां हथकरघा दिवस के अवसर पर उन्होंने महिलाओं से मुलाकात की। इसके बाद वो गेस्ट हाउस के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

18.66 करोड़ की लागत से बनेगा गेस्ट हाउस

जब चीफ जस्टिस सूर्यकांत मौके पर पहुंचे तो सीएम यादव ने पुष्प कुछ भेंट कर उनका सम्मान किया। इसके बाद दोनों ने कार्यक्रम स्थल पर पूजन पाठ कर भूमि पूजन की प्रक्रिया को पूरा किया। बता दें कि 18.66 करोड रुपए की लागत से यह गेस्ट हाउस बनाया जा रहा है।

मिलेगी ये सुविधा

जजों के लिए बनाए जा रहे हैं इस विशेष गेस्ट हाउस में 15 सुइट रूम, चार वीआईपी रुम और 10 अलग-अलग कमरे बनाए जाएंगे। 3820 वर्ग मीटर क्षेत्र में जी+2 मंजिला भवन बनाया जाने वाला है। भूमि पूजन के इस मौके पर मुख्यमंत्री और CJI के साथ सुप्रीम कोर्ट के जज विक्रम नाथ, हाई कोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया, जस्टिस एससी शर्मा, संजीव सचदेवा और विवेक अग्रवाल सहित कई जज शामिल हुए।

बुनकर और हितग्राहियों से की बातचीत

गेस्ट हाउस के भूमि पूजन कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री प्रशांति धाम स्थित नगर निगम भवन पहुंचे। यहां उन्होंने बुनकरों और हितग्राहियों से मुलाकात की। बता दें किप्रशांति धाम के पास इंदौर रोड पर स्थित कौशल एवं तकनीक विकास योजना के अंतर्गत हैंडलूम सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाया गया है। जिसका शुभारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपस्थित महिलाओं से चर्चा कर हथकरघा उद्योग के बारे में जानकारी ली। प्रशिक्षण केंद्र पर वो चरखा चलाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सीएम ने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर पर निरंतर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग रोजगार हासिल कर सकें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews