उज्जैन के ताजपुर में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

उज्जैन के ताजपुर से गणेश प्रतिमा से आंसू निकलने की जानकारी सामने आई है। मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
Ujjain

गणेश चतुर्थी से पहले उज्जैन जिले की ताजपुर तहसील से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चोपड़ा गांव में भगवान गणेश की प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा किया जा रहा है। जैसे हो लोगों को इस बारे में सूचना मिली मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी।

उज्जैन के खड़े हनुमान वैसे ही पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यहां मंदिर के विस्थापन की कोशिश चल रही थी लेकिन हनुमान जी की प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली। लोगों ने इसे बजरंगबली का चमत्कार बताया और तब से मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं अब गणेश जी के चमत्कार ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

गणेश जी की आंखों से निकले आंसू

यहां मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा की आंखों से आंसू बहता हुआ दिखाई दे रहा है। यह स्थिति करीब 8 घंटे से बनी हुई होने की बात कही जा रही है। प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने की जानकारी सामने आने के बाद शनिवार को सुबह 6:30 बजे गांव में नगर पूजा का आयोजन भी किया गया। लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि गणेश जी को चोला नहीं चढ़ाया गया है, जिस वजह से वो नाराज हैं। इसे चमत्कार मानकर लोगों ने पूजा पाठ शुरू कर दी है।

महाआरती कर रहे श्रद्धालु

ये जानकारी सामने आने के बाद गांव में आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ गई है। सभी यहां गणेश जी के दर्शन करने और आरती में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। लोग कतार में लगे हुए हैं और इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews