उज्जैन में 12 अक्टूबर से बंद होगा देवास गेट बस स्टैंड, नानाखेड़ा से होगा बसों का संचालन

उज्जैन में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए देवास गेट बस स्टैंड को नानाखेड़ा शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए यहां निर्माण कार्य किए जाने हैं।
Ujjain

सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में तैयारी जोर शोर से चल रही है। तरह-तरह के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। सड़के चौड़ी कर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी के तहत अब शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए शहर के सबसे व्यस्ततम देवास गेट बस स्टैंड को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

उज्जैन प्रशासन द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया की 12 अक्टूबर से देवास गेट बस स्टैंड बंद हो जाएगा। यहां से चलने वाली सभी बसों का संचालन नानाखेड़ा बस स्टैंड से किया जाएगा। ऐसे में जिन यात्रियों को आने जाने के लिए देवासगेट से बस मिल जाया करती थी। अब उन्हें नानाखेड़ा जाना होगा। पुराने शहर में रहने वाले रहवासियों को ज्यादा परेशान होने वाली है।

12 अक्टूबर से देवास गेट बस स्टैंड बंद

बता दें कि उज्जैन संभागायुक्त और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा स्थानीय विभागों के प्रतिनिधियों और बस संचालकों के साथ की गई बैठक के दौरान मिले सुझावों के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब नए आदेश के तहत 12 अक्टूबर से देवास गेट से बसों का संचालन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ न्यायालीन कार्रवाई, आरसी और परमिट निरस्त करने सहित चलानी कार्रवाई जैसे वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।

सिंहस्थ के लिए बदल रहा शहर

उज्जैन में सिंहस्थ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। हर 12 साल में आयोजित होने वाले इस महापर्व में करोड़ों लोग शामिल होते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए शहर में सड़कों का चौड़ीकरण तो किया ही जा रहा है। इसके अलावा सौन्दर्यीकरण और ब्रिज निर्माण का काम भी चल रहा है। ऐसे में यातायात व्यवस्था करने के लिए बस स्टैंड क्षेत्र में निर्माण कार्य किए जाएंगे।

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

देवास गेट से नानाखेड़ा शिफ्ट की जा रही बसों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने के साथ-साथ यात्रियों को शौचालय, पेयजल और साफ सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं नगर निगम के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। बस स्टैंड के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी भी नगर निगम की रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews